भारत की राजपत्र अधिसूचनाएं इस विभाग द्वारा प्रकाशित की जाती हैं तथा भारत सरकार के मुद्रणालयों द्वारा नियमित रूप से मुद्रित की जाती हैं। यह भारत सरकार का अधिकृत कानूनी दस्तावेज़ है जिसमें देश के कानून के अंतर्गत कार्य के तरीके निहित है।

यहाँ यह उल्लेख किया जाता है कि यह प्रकाशन कार्यक्रम, भारतीय गणतन्त्र के मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा समय-समय पर जारी भारत सरकार (कार्य-आबंटन) नियम के अनुसार कार्यान्वित किया जाता है।

प्रकाशन नियंत्रक प्रकाशन विभाग के प्रमुख है। इसका संचालन आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, निर्माण भवन, नई दिल्ली के पूर्ण मार्गदर्शन में 244 कर्मचारियों सहित दो सहायक नियंत्रकों, एक वित्तीय अधिकारी तथा एक सहायक निदेशक (राजभाषा) की मदद से नियंत्रक द्वारा किया जाता है।